SSO ID Registration: SSO Portal Login 2026

आज के डिजिटल दौर में सरकारी सेवाओं को आसान और तेज़ बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने SSO (Single Sign-On) पोर्टल शुरू किया है। SSO ID Registration के माध्यम से आप एक ही ID से कई सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। अगर आप राजस्थान के निवासी हैं, तो आपके लिए SSO ID बनाना बहुत जरूरी है।

इस लेख में हम आपको SSO ID Registration क्या है, कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज, और इसके फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे।

SSO ID Registration

SSO ID Registration क्यों जरूरी है?

SSO ID बनाना इसलिए जरूरी है क्योंकि:

  • एक ही ID से कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिलता है
  • बार-बार अलग-अलग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होती
  • सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आसान हो जाता है
  • समय और मेहनत दोनों की बचत होती है

SSO ID Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSO ID बनाने के लिए आपके पास निम्न में से कोई एक होना चाहिए:

  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • भामाशाह कार्ड (Bhamashah Card)
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • Google Account
  • Facebook Account

इसके अलावा अलग-अलग यूजर के लिए अलग डॉक्यूमेंट्स की जरूरत हो सकती है:

  • Business Owner: Business Registration Number
  • Government Employee: SIPF ID

SSO ID Registration के लिए पात्रता

  • आवेदक राजस्थान का निवासी होना चाहिए
  • आपके पास वैध पहचान पत्र होना चाहिए
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID सक्रिय होना चाहिए

SSO ID Registration कैसे करें?

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से SSO ID बना सकते हैं:

Step 1: SSO Portal पर जाएं

सबसे पहले SSO राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

SSO ID Registration

Step 2: Registration विकल्प चुनें

होमपेज पर आपको “Registration Here” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Click on the Register here button

Step 3: User Type चुनें

अब आपको तीन विकल्प मिलेंगे:

Click on the Citizen/Udhyog
  • Citizen (सामान्य नागरिक)
  • Udhyog (उद्योग)
  • Government Employee (सरकारी कर्मचारी)

आप अपनी Category के According विकल्प चुनें।

Step 4: ID Proof चुनें

अब आपको अपनी पहचान के लिए विकल्प चुनना होगा:

  • जन आधार
  • भामाशाह
  • आधार
  • Google / Facebook

Step 5: जानकारी भरें

अब आपको अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी:

  • Name
  • Mobile Number
  • Email ID
  • Password

Step 6: OTP Verification करें

आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

Step 7: SSO ID बनाएं

सभी जानकारी सही भरने के बाद आपकी SSO ID Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Citizen के लिए SSO ID Registration Online

  • SSO ID Registration करने के लिए सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/
  • पर जाएं।
  • होमपेज पर “Registration here” लिंक पर क्लिक करें।
Click on the Register here
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसमें “Citizen” विकल्प चुनें।
Click on the Citizen/Udhyog

जन आधार से रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स:

  • Citizen चुनने के बाद “जन आधार” ऑप्शन पर क्लिक करें।
Click on the Jan Aadhaar
  • अपनी जन आधार ID या Enrollment Number दर्ज करें और “Next” पर क्लिक करें।
Click on the next button
  • अब परिवार के सदस्यों की सूची दिखेगी, उसमें अपना नाम चुनें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके Verify करें।
  • अब अपना Username और Password बनाएं।
  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें, आपका SSO ID Registration पूरा हो जाएगा।

Google Account से रजिस्ट्रेशन करने के स्टेप्स:

  • Citizen चुनने के बाद “Google” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Google Login पॉप-अप खुलेगा, उसमें अपनी Gmail ID से Sign in करें।
  • Permission (Allow) पर क्लिक करें।
  • अब Username और Password सेट करें।
  • जरूरत पड़ने पर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अंत में “Submit / Register” पर क्लिक करें, आपका SSO ID Registration सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। 

Udyog के जरिए SSO ID Registration करने का Process

  1. अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउज़र खोलें और sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए “Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  3. फॉर्म खुलने के बाद “Udyog” विकल्प चुनें।
  4. अब SSO पोर्टल में Citizen और Udyog दोनों का रजिस्ट्रेशन एक ही सेक्शन में उपलब्ध है।
  5. Portal के नए अपडेट के कारण Citizen और Udyog का प्रोसेस एक साथ कर दिया गया है।
  6. Business यूजर्स को पहले Citizen (Jan Aadhaar/Google) के माध्यम से SSO ID बनानी होती है, फिर प्रोफाइल में Business services जोड़नी होती हैं।
  7. इसके बाद अपना GSTIN या BRN (Business Registration Number) दर्ज करें।
  8. अब अपने व्यवसाय से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भरें।
  9. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके Verify करें।
  10. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपका अकाउंट Udyog प्रोफाइल में सक्रिय हो जाता है।
  11. अंत में Username और मजबूत Password बनाकर “Submit” बटन पर क्लिक करें।

Govt. Employee से SSO ID Registration

  1. सरकारी कर्मचारी से एसएसओ आईडी पंजीकरण करने के लिए आपको Govt. Employee वाले ऑप्शन पर जाना है। 
  2. Govt. Employee के क्लिक करते ही नीचे की तरफ SIPF का ऑप्शन आएगा।
  3. Registration के लिए आपको SIPF पर क्लिक करना है। 
  4. अब आपको SIPF Number और SIPF Password डालकर Next पर क्लिक करना है। 
  5. ⁠आपकी employee details auto-fetch हो सकती हैं।
  6. अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। 
  7. उसे दर्ज करके verify करना है। 
  8. अब अपना Username और Strong Password बनाकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है। 
  9. आपकी Govt Employee SSO ID बन जाएगी।

SSO ID से मिलने वाली सेवाएं

SSO ID के जरिए आप कई सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं, जैसे:

  • सरकारी योजनाओं में आवेदन
  • बिजली बिल भुगतान
  • पानी का बिल जमा करना
  • रोजगार सेवाएं
  • e-Mitra सेवाएं
  • छात्रवृत्ति (Scholarship) आवेदन

FAQs

Q1. SSO ID Registration कैसे करें?

Ans. SSO ID Registration करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Registration विकल्प चुनें, अपनी जानकारी भरें, OTP वेरिफाई करें और Username/Password बनाकर सबमिट करें।

Q2. SSO ID Registration के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

Ans. SSO ID Registration के लिए जन आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, Google या Facebook अकाउंट में से कोई एक जरूरी होता है।

Q3. क्या SSO ID Registration फ्री है?

Ans. हाँ, SSO ID Registration पूरी तरह से मुफ्त है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

Q4. पासवर्ड भूल जाने पर क्या करना चाहिए?

Ans. यदि आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो “Forgot Password” विकल्प पर क्लिक करके OTP के जरिए नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

Q5. SSO पोर्टल से कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं?

Ans. SSO पोर्टल के माध्यम से आप सरकारी योजनाओं में आवेदन, बिजली बिल भुगतान, छात्रवृत्ति, रोजगार सेवाएं और अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Scroll to Top